January 25, 2026 03:13:03

ग्लाडा की महिला क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार, एनओसी जारी करने की एवज में लिए 1500 रुपए, विजिलेंस ने किया अरेस्ट

Jan9,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की  और से ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गलाडा) लुधियाना में तैनात क्लर्क (फ्रंट डेस्क एग्जीक्यूटिव) अनिक्षा देवी को गूगल पे के माध्यम से 1500 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि महिला मुलाजिम अनिक्षा देवी, निवासी दशमेश नगर, गांव ईयाली खुर्द, लुधियाना, को अभिजीत सिंह वर्मा, निवासी न्यू दीप नगर, हेबोवाल कलां, लुधियाना की मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार, डीलिंग क्लर्क अनिक्षा देवी ने शिकायतकर्ता को प्लॉट की बिक्री के लिए आवश्यक एनओसी   प्राप्त करने के बदले 4251 रुपए की ऑनलाइन फीस जमा करने को कहा। इसके अलावा, महिला क्लर्क ने एनओसी जारी करने के बदले गूगल पे के माध्यम से 1500 रुपए रिश्वत की मांग भी की। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की पुष्टि के दौरान, शिकायतकर्ता द्वारा पेश किए गए मौखिक और दस्तावेजी सबूतों की जांच में लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद, आरोपी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

Gladas-female-clerk-arrested-for-taking-bribe-took-rs-1500-in-lieu-of-issuing-noc-vigilance-arrested




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023