October 16, 2026 22:22:58

ब्रेकिंग न्यूज - Aap विधायक ग्यासपुरा तनखैया करार, अकाल तख्त का आदेश- सिख उनसे मेलजोल न रखें; गोल्डन टेंपल के सेवादारों पर भेदभाव के आरोप लगाए थे

Oct16,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। लुधियाना की पायल विधानसभा सीट से AAP विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को श्री अकाल तख्त साहिब ने तनखैया घोषित कर दिया है। साथ ही सिखों को उनके साथ मेलजोल न रखने के आदेश दिए गए हैं। यह फैसला 16 अक्टूबर को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पांच सिंह साहिबानों की बैठक में लिया गया। श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ग्यासपुरा पर गोल्डन टेंपल के सेवादारों पर जातिगत भेदभाव के झूठे आरोप लगाने और सिख संस्थाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप हैं। आदेश में कहा गया है कि 12 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी के कुछ विधायक और नेता श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचे थे। उस समय पहले दिए गए आदेश के अनुसार ग्यासपुरा को सचिवालय में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। इसके बाद उन्होंने सेवादारों पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगाए। 16 अक्टूबर को पहुंचे विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने भी माना कि ग्यासपुरा ने जानबूझकर जाति का मुद्दा बनाया, जबकि उस दिन ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश में कहा गया है कि ग्यासपुरा ने निजी राजनीतिक लाभ के लिए सिख सिद्धांतों के विपरीत काम किया। उनके बयानों से सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची।
10 अक्टूबर को दिल्ली में विवाद
दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर AAP नेताओं ने धार्मिक मर्यादा के उल्लंघन का आरोप लगाया। पंजाब के विधायकों और नेताओं का प्रतिनिधिमंडल कार्रवाई की मांग को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचा। विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को अंदर जाने से रोक दिया गया। प्रवेश नहीं मिलने पर ग्यासपुरा ने आरोप लगाया कि उन्हें अनुसूचित जाति (SC) से संबंधित होने के कारण रोका गया। सचिवालय ने इस आरोप को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें पिछली कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण प्रवेश नहीं दिया गया।13 अक्टूबर को श्री दरबार साहिब के प्रबंधन ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी। SGPC सदस्य अवतार सिंह रिया ने भी ग्यासपुरा को कानूनी नोटिस भेजकर सार्वजनिक माफी मांगने को कहा।
AAP विधायक और नेता अकाल तख्त पर तलब
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने ग्यासपुरा के दिए गए बयान पर स्पष्टीकरण के लिए प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी AAP विधायकों और नेताओं को सचिवालय पर 15 अक्टूबर को पेश होने बुलाया, लेकिन पंजाब बंद के कारण तारीख बदलकर 16 अक्टूबर कर दी गई थी। 16 अक्टूबर को AAP विधायक और नेता सुबह 11 बजे व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। लेकिन उन्होंने विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के जातिगत भेदभाव से जुड़े बयान से किनारा करते हुए कहा कि वह उनके बयान से सहमत नहीं हैं। यह उनका निजी विचार है।

Aap-Mla-Giaspura-Declared-Tankhaiya-Guilty-Of-Religious-Misconduct-Akal-Takht-Orders-Sikhs-To-Sever-Ties-With-Him-He-Had-Leveled-Allegations-Of-Discrimination-Against-The-Sevadars-Volunteers-attendants-At-The-Golden-Temple




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023