October 16, 2026 21:18:10

अकाल तख्त सचिवालय पहुंचे आप विधायक, ग्यासपुरा विवाद को लेकर देंगे स्पष्टीकरण; 15 अक्टूबर को टल गई थी बैठक

Oct16,2026 | Enews Team | Punjab

अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के आदेश पर आज आम आदमी पार्टी के विधायकों और नेताओं को सचिवालय में पेश हुए। पहले यह पेशी 15 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन पंजाब बंद के मद्देनजर तारीख बदलकर 16 अक्टूबर कर दी गई थी। सभी संबंधित विधायकों और नेताओं को सुबह 11 बजे व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए नए पत्र जारी किए गए थे। यह मामला लुधियाना के पायल से विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा से संबंधित है। जत्थेदार ने इस प्रकरण में आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ विधायकों और नेताओं को अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के पायल से विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा और श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के बीच विवाद की शुरुआत दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिस की कार्रवाई को लेकर हुई। इसके बाद अकाल तख्त सचिवालय में ग्यासपुरा को प्रवेश नहीं देने, जातिगत भेदभाव के आरोप, जत्थेदार पर टिप्पणी और एसजीपीसी की शिकायत तक मामला पहुंच गया।

पुलिसकर्मियों ने गुरुद्वारे की धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन किया
10 अक्टूबर, 2026 को दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद हुआ। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने गुरुद्वारे की धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन किया। विरोध में पंजाब के AAP विधायकों और नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल 12 अक्टूबर को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचा। इसका नेतृत्व अमृतसर दक्षिण से विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर कर रहे थे। नेताओं ने ज्ञापन देकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई थी।

ग्यासपुरा को सचिवालय में प्रवेश क्यों नहीं मिला
प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों को सचिवालय के अंदर जाने दिया गया, लेकिन विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को प्रवेश नहीं मिला। इस पर ग्यासपुरा ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि उन्हें अनुसूचित जाति (SC) से संबंधित होने के कारण रोका गया। यह आरोप सामने आने के बाद विवाद धार्मिक संस्थान में जातिगत भेदभाव के मुद्दे से जुड़ गया। 12 अक्टूबर को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय ने ग्यासपुरा के आरोप को गलत और भ्रामक बताया। सचिवालय के मीडिया सलाहकार जसकरण सिंह के अनुसार ग्यासपुरा को जाति के कारण नहीं, बल्कि जत्थेदार और सिख धार्मिक संस्थाओं के बारे में उनकी पिछली कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण रोका गया था।

Aap-Mla-Reaches-Akal-Takht-Secretariat-To-Provide-Clarification-Regarding-The-Giaspura-Controversy-A-Previous-Meeting-Scheduled-For-October-15-Had-Been-Postponed




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023