October 17, 2026 21:46:04

पंजाब Cm के Osd चंडीगढ़ Cbi दफ्तर पहुंचे:fir के बाद 3 समन पर पेश नहीं हुए थे, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई तो हाजिर हुए

Oct16,2026 | Enews Team | Chandigarh

पंजाब के CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन CMO से जुड़े कथित करप्शन केस में शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित CBI दफ्तर में पेश हुए। उनके साथ वकील GPS घुम्मन भी मौजूद थे। वकील ने बताया कि राजबीर घुम्मन को CBI की ओर से नोटिस मिला था, जिसमें शुक्रवार को पेश होने का समय दिया गया था। इसी के तहत वह पहुंचे। FIR के बाद CBI ने उन्हें पेश होने के लिए 3 समन भेजे थे, लेकिन एक बार भी वह पेश नहीं हुए थे। इसके बाद 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने राजबीर घुम्मन की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाई थी।

कोर्ट ने उन्हें जांच में पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद वह पहली बार CBI के सामने पेश हुए। उनके वकील GPS घुम्मन ने कहा कि राजबीर कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए जांच में सहयोग कर रहे हैं।
इससे पहले इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी कार्रवाई की है। ED ने बुधवार (13 अक्टूबर) को जालंधर में केस दर्ज किया था। इस तरह मामले में CBI के साथ ED की जांच भी आगे बढ़ रही है।

Punjab-Cm-Osd-Arrives-At-The-Cbi-Office-In-Chandigarh-He-Had-Failed-To-Appear-In-Response-To-Three-Summons-Following-The-Filing-Of-An-Fir-But-Presented-Himself-After-The-Supreme-Court-Granted-A-Stay-On-His-Arrest




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023