July 18, 2026 11:30:42

चंडीगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 4700 करोड़ के प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया, नया एमबीबीएस कॉलेज बनेगा, कांग्रेस Mp भी मंच पर रहे; मोदी पंजाब रवाना

Jul17,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पीएम नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद चंडीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने 10 प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद कहा कि चंडीगढ़ के विकास से पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब और हिमाचल का फायदा भी होता है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में नए एमबीबीएस कॉलेज को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही वहां पढ़ाई शुरू होगी। मंच पर चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद रहे। PM अब जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं। यहां अमृत भारत स्कीम वाले 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे प्रमुख डेरों के संतों से भी मुलाकात और जनसभा भी करेंगे। पीएम के इस दौरे को पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

परियोजनाएं लोगों का जीवन आसान बनाएंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए देश को भविष्य की तकनीक, आधुनिक परिवहन और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर लगातार काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे फैसले ले रही है, जिनका फायदा सिर्फ आज की पीढ़ी को ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी मिलेगा। प्रधानमंत्री ने नई विकास परियोजनाओं के लिए चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोगों को बधाई दी और कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास के साथ लोगों का जीवन भी आसान बनाएंगी।

चंडीगढ़ में नए MBBS कॉलेज को मंजूरी

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवाएं अब हर नागरिक का अधिकार बनती जा रही हैं। पहले मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें कम होने के कारण युवाओं को डॉक्टर बनने का पर्याप्त मौका नहीं मिलता था, लेकिन अब सरकार ने मेडिकल शिक्षा का तेजी से विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में नए एमबीबीएस कॉलेज को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही वहां पढ़ाई शुरू होगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ शिक्षा और रिसर्च का बड़ा केंद्र है। भविष्य में यही संस्थान स्टार्टअप और नई तकनीक के हब बनेंगे। आज पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) और गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-46 में नए हॉस्टल का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर और डीपफेक जैसी नई तकनीकों में भारत को आगे ले जाने में यहां के युवा और शिक्षक अहम भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्र में कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं की शुरुआत हुई है। आईटी सिटी-ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना शुरू होने से मोहाली और खरड़ के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। वहीं अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे का शिलान्यास भी किया गया। उन्होंने बताया कि जालंधर में रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन होगा, जिससे पंजाब और आसपास के क्षेत्र को लाभ मिलेगा। साथ ही जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन भी शुरू की गई है।

टीवी के मामलों में 21% की कमी आई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देशभर में करीब 1.75 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। यहां बीपी, शुगर जैसी बीमारियों की समय पर जांच की जाती है। ई-संजीवनी के जरिए लोगों को घर बैठे डॉक्टरों से इलाज और सलाह मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी आई है और अब 90 प्रतिशत से अधिक प्रसव अस्पतालों में हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि देशभर में टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। समय पर जांच और इलाज का ही नतीजा है कि टीबी उपचार का कवरेज 90 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है, जबकि टीबी के मामलों में 21 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि यह जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट में भी सामने आई है और इसका सबसे अधिक लाभ महिलाओं व आम लोगों को मिल रहा है।

12 साल में स्वास्थ्य क्षेत्र की तस्वीर बदली

पीएम ने कहा कि एक समय था भारत के हेल्थ सेक्टर पर पूरी दुनिया के लोग चिंता जताते थे। कोरोना के समय हमने देखा कि भारत चितांओं का केंद्र था। लेकिन हमारी सरकार ने भारत का सामर्थ भी बदला और विश्व का नजरिया भी बदला। उस समय भारत मदद मांगने वाला नहीं था, भारत मदद देने वालों में शामिल था। भारत मेडिकल टूरिज्म का बड़ा डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है। 12 सालों से यह काम चल रह है। अब तक 15 नए एम्स बनाए गए। चंडीगढ़ को होमी भाभा कैंसर अस्पताल मिला। 2022 में इसके शुभारंभ का मौका मिला था। आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर शुरू किया गया।


Prime-Minister-Narendra-Modi-Arrived-In-Chandigarh-And-Inaugurated-Projects-Worth-4700-Crore-A-New-Mbbs-College-Will-Be-Built-And-A-Congress-Mp-Was-Also-Present-On-The-Stage-Modi-Has-Since-Departed-For-Punjab




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023