लुधियाना। NEET-UG 2026 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जिसमें लुधियाना के आर्यन ने बाजी मार ली है। दरअसल, लुधियाना के दुगरी के रहने वाले आर्यन गुप्ता ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक NEET-UG 2026 में 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) पर कब्जा जमाया। आर्यन की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनका परिवार और टीचर्स बेहद खुश हैं। आर्यन के पिता डॉ. सचिन गुप्ता एक एनेस्थीसियोलॉजिस्ट (एनेस्थिसिया के डॉक्टर) हैं और माता डॉ. रीनू गुप्ता एक गायनेकोलॉजिस्ट हैं। आर्यन ने अपनी इस सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपनी स्वर्गवासी दादी की प्रेरणा और अपने बड़े भाई के बेहतरीन मार्गदर्शन को दिया है। उधर, आर्यन की इस कामयाबी पर दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पोस्ट कर बधाई दी।
Neet-Ug-2026-Results-Declared-Aryan-From-Ludhiana-Emerges-Victorious-Bringing-Glory-To-His-Family
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)