July 18, 2026 10:45:47

सीपी की कोठी पास नामी होटल में लगी आग, सुरक्षा के लिए खाली कराया इलाका; फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची

Jul17,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अमृतसर शहर में पुलिस कमिश्नर की कोठी के नजदीक स्थित कंट्री यार्ड होटल में आज आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि वे काफी दूर तक दिखाई दे रही हैं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होटल के बाहर रखे जनरेटर में आग लगी है। दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं, ताकि इसे होटल के अंदर या आसपास की अन्य इमारतों तक फैलने से रोका जा सके। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को खाली कराया गया है। लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई है।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही जांच शुरू की जाएगी, जिसके बाद स्पष्ट हो सकेगा कि आग शॉर्ट सर्किट, तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से लगी। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, होटल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। दमकल विभाग की टीमें पूरी सतर्कता के साथ आग पर काबू पाने में जुटी हैं, ताकि इसे आसपास की इमारतों तक फैलने से रोका जा सके।

Fire-Breaks-Out-At-A-Prominent-Hotel-Near-The-Cps-Bungalow-Area-Evacuated-For-Safety-Multiple-Fire-Tenders-Have-Arrived




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023