May 22, 2026 18:07:02

आप विधायक का वीडियो वायरल, बोले-गेट बंद कर चुनाव की कसर निकालेंगे, कांग्रेस बोली- निगम इलेक्शन में 'बूथ कैप्चरिंग' की बात कर रहे, ये सीएम मान का प्लान

May22,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाबा। पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनावों से पहले राजनीतिक पारा चढ़ गया है। पटियाला के शुतराना (पातड़ां) से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस द्वारा जारी वीडियो में विधायक मंच से लोगों को आप के लिए वोट करने की बात कहते हैं। इसके बाद वो कहते हैं कि अगर कोई कसर  छूट भी जाएगी तो हम गेट बंद करके निकाल लेंगे। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते। विधायक के बयान पर कांग्रेस-अकाली समेत सभी विरोधी पार्टियां आम आदमी पार्टी सरकार को घर रही हैं। कांग्रेस ने पोस्ट कर कहा कि ये सीएम मान का प्लान है और हम इस साम दाम दंड भेद वाली राजनीति को चलने नहीं देंगे। वहीं, अकाली दल ने मामले में सीएम भगवंत मान और चुनाव आयोग (EC) से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानिए VIDEO में क्या, जिसपर मचा बवाल

वीडियो में विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि शहर के लोगों ने मन बना लिया है और 17-0 से AAP का प्रधान बनना तय है। विपक्ष को नसीहत देते हुए वह कहते हैं कि चुनाव लड़कर अपना पैसा बर्बाद न करें। हालांकि, विवाद तब खड़ा हुआ जब उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा अगर कोई थोड़ी बहुत कसर रह गई, तो हम गेट बंद करके निकाल लेंगे मारपीट नहीं करेंगे,बस गेट बंद करके अपना काम कर लेंगे। इसके बाद उन्होंने यह भी जोड़ा कि ये सब उन्होंने विपक्षी पार्टियों से ही सीखा है और AAP में भी थोड़ी-थोड़ी उनके वाली बात है। जब वीडियो को लेकर विधायक से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

पंजाब कांग्रेस ने सीएम मान पर हमला बोला

पंजाब कांग्रेस ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब साम, दाम, दंड, भेद' की खतरनाक राजनीति का गवाह बन रहा है। पार्टी ने ट्वीट कर पूछा क्या मनीष सिसोदिया और AAP द्वारा दिल्ली में इस्तेमाल किया गया दबाव, हेरफेर और सत्ता के दुरुपयोग का प्लेबुक अब पंजाब में लाया जा रहा हैं। कांग्रेस ने पोस्ट कर कहा कि अगर चुने हुए प्रतिनिधि खुद बूथ कैप्चरिंग की भाषा बोल रहे हैं, तो लोकतंत्र का क्या संदेश जाएगा। पार्टी ने चुनाव आयोग (EC) से मामले की तुरंत जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बिक्रम सिंह मजीठिया ने कसा तंज

अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सीधे सीएम भगवंत मान को चुनौती देते हुए कहा भगवंत मान दावा करते थे कि विपक्ष के पास कोई कैडर नहीं है। तो फिर AAP को बूथ कैप्चरिंग की नौबत क्यों आ गई। मजीठिया ने सवाल उठाया कि क्या AAP को जमीनी स्तर पर अपनी हार का डर सता रहा है।

A-Video-Of-An-Aap-Mla-Goes-Viral-Claiming-He-Will-Close-The-Gates-And-Make-Up-For-The-Election-Losses-Congress-Says-He-Is-Talking-About-Booth-Capturing-In-The-Municipal-Elections-Which-Is-Cm-Manns-Plan




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023