डेस्क, लुधियाना
लुधियाना में सराभा नगर निगम डी जोन आफिस के पीछे सिधवां कनाल ब्रिज के पास एक थार बेकाबू होकर डिवाडर से जा टकराई। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें कार चला रहे आर्यन वीर सिंह नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में दिवांश नाम के युवक का सिर फट गया और दिवांश ही थार कार का मालिक था। बताया जाता है कि इस थार में पांच युवक सवार थे, जो रोजाना की तरह जिम वर्क आउट के लिए घर से निकले थे। ये हादसा सुबह करीब सात बजे का है। जिम जाने से पहले ये युवक बीआरएस नगर स्थित अपने घर से अंडे खाने को निकले थे और वापसी में हाई स्पीड़ थार कट के नजदीक बेकाबू हो डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक दोस्त युवराज गिल के बाजू पर चोटें आई हैं और दो युवकों की हालत स्थिर बताई जा रही है। आपको बता दें कि कुछ साल पहले भी इसी जगह पर एक कार बेकाबू हो सिधवां नहर में जा गिरी थी और इस हादसे में भाई बहन सहित कुल् चार युवाओं की मौत हो गई थी।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)