लुधियाना। लुधियाना के हल्का सेंट्रल में चिट्टा और अवैध लॉटरी के मुद्दे पर सियासी माहौल गरमा गया है। पंजाब भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष और हलका सेंट्रल के इंचार्ज गुरदेव शर्मा देबी ने आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। देबी ने कहा कि पिछले 3-4 वर्षों से वह इलाके में चल रही गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाते आ रहे हैं। अब चुनाव नजदीक आने पर विधायक पप्पी एक्टिव हो गए हैं। विधायक पप्पी भाजपा को बदनाम करने की कोशिश में लगे हैं। देबी ने कहा कि हलका सेट्रल में जिन जगहों पर दड्डा सट्टा चल रहा है, वह अब वहां खुद मीडिया लेकर जाएगा ताकि सच्चाई सामने आ सके। देबी ने कहा कि कई दुकानें ऐसी हैं, जिनका विधायक को भी पता है, लेकिन वहां पर कार्रवाई नहीं करवा सकते। देबी ने कहा कि हलके में चिट्टे की वजह से अपराध बढ़ रहा है और लोग अपनी कमाई नशे में बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में विधायक पराशर द्वारा करवाई गई पुलिस रेड पर सवाल उठाए। देबी ने कहा कि इस तरह की रेड “प्री-प्लांड” है। इस तरह की कार्रवाई सिर्फ छोटे लोगों पर की गई, जबकि असली सट्टेबाजों को बचाया गया।
भाजपा को बदनाम करने की साजिश
देबी ने आरोप लगाया कि कुछ दुकानों पर जानबूझकर रेड कर भाजपा को राजनीतिक तौर पर बदनाम करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का नाम भाजपा से जोड़ा गया था, तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर सच्चाई सामने लानी चाहिए थी। विधायक पप्पी को अब ये ड्रामेबाजी बंद कर देनी चाहिए। लोग अब समझ चुके है। आज मनीष सिसोदिया के कहने पर भाजपा नेताओं पर नजायज पर्चे दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है। भाजपा नजायज पर्चों से डरने वाली नहीं है। देबी ने कहा कि पंजाब में जो पत्रकार सच्चाई दिखाते है उन पर भी पर्चे दर्ज करवाए जा रहे है। आप सरकार के समक्ष जो कोई भी व्यक्ति मुद्दा उठाता है उस पर कार्रवाई हो जाकी है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)