March 20, 2026 16:03:49

पंजाब के कई गैस एजेंसी मालिकों का अनोखा खेल, गोदाम में सिलेंडर, गेट पर लोगों की भीड़, मंत्री का चढ़ा पारा, Dfsc जी सर-जी सर करते रह गए

Mar19,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में गैस संकट पर AAP सरकार अलर्ट हो गई है। गुरूवार को फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने गैस एजेंसी पर रेड कर दी। मंत्री पठानकोट में तारागढ़ के कस्बा तंगोशाह स्थित दीनानगर गैस एजेंसी पहुंचे। वहां लोग सुबह 4-5 बजे से लाइन में लगे हुए थे लेकिन 9 बजे तक एजेंसी नहीं खोली गई थी। करीब 400 लोगों को लाइन में खड़े देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया। इनमें से कई लोगों को 3 दिन से सिलेंडर नहीं मिला था। मंत्री ने तुरंत पठानकोट के DFSC राज ऋषि मेहरा को फोन लगा दिया। मंत्री ने कहा कि लोग परेशान हैं और एजेंसी का कोई कर्मचारी यहां नहीं है। केवल एक स्टोर कीपर ही मौजूद है। वह भी गोदाम नहीं खोल रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में लोगों की मुश्किलों का मजाक बना रखा है। इनके खिलाफ कार्रवाई करो। इस दौरान DFSC जी सर, जी सर करते रह गए। वहीं AAP सरकार ने फैसला किया है कि अब शादी के लिए 5 किलो वाले 6 कमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे। शादी से 4 दिन पहले इसकी बुकिंग करानी होगी। वेरिफिकेशन के बाद सिलेंडर जारी किए जाएंगे। बेटियों की शादी को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा कमर्शियल एलपीजी की किल्लत से निपटने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कमेटियों का गठन कर दिया है।


पढ़िए, मंत्री ने कैसे लगाई DFSC की क्लास…

DFSC: सर, यह शायद गुरदासपुर में पड़ता है। मंत्री: नहीं, ये डिस्ट्रिक्ट पठानकोट की एजेंसी है?

DFSC: सर ये सर्विस प्रोवाइडर गुरदासपुर के हैं। मैं उन्हें भी बोलता हूं। मंत्री: मतलब यहां पर 1000 बंदा खड़ा है, 1000 बंदा, इन लोगों को ना शर्म है ना हया।

DFSC: जी जी जी सर मंत्री: चाबियां अंदर पड़ी थीं, अब मैने आकर ताले खुलवाए हैं।

DFSC: जी सर, जी सर मंत्री: ये क्या मजाक बना रखा है, इनके खिलाफ करो कार्रवाई।

DFSC: सर, मैं गुरदासपुर वालों को कहता हूं वे करेंगे कार्रवाई। मंत्री: बिल्कुल करो

DFSC: सर, इस तरह की कोई प्राब्लम पठानकोट में नहीं है। मंत्री: नहीं, यहां आए 99 फीसदी लोग मेरे एरिया के हैं।

DFSC: जी जी जी सर मंत्री: ये ऑनरशिप चाहे पठानकोट की है, लेकिन काम यहां करते हैं। यहां इनका एक भी बंदा यहां नहीं है। चाबियां यहां पड़ी थी, बता नहीं रहे थे। अब थोड़ा सा दबका मारकर गोदाम खुलवाया है। अब गोदाम में भी चैक किया है। बात यह है कि यहां बंदा कोई नहीं है।

DFSC: बिल्कुल सर, बिल्कुल सर । मंत्री: इनके खिलाफ करो कार्रवाई ।

DFSC: जी सर, जी मंत्री: ये लोगों को खज्जल कर रहे हैं, छोटी-छोटी बच्चियां यहां खड़ीं हैं, बुजुर्ग यहां खड़े हैं।

DFSC: ठीक, ठीक, सर मंत्री: इसका नोटिस लो और इनके खिलाफ कार्रवाई करो। लोगों को खज्जल थोड़ी होने देंगे। DFSC: जी सर, जी सर

Punjabs-Gas-Agency-Owners-Play-A-Unique-Game-Cylinders-In-The-Warehouse-Crowds-At-The-Gate-Ministers-Temper-Flares-Dfsc-Keeps-Saying-Sir-Sir




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023