August 15, 2026 09:07:36

फोटो जर्नेलिस्ट सुरिंदर अरोड़ा का सिविल लाइंस शमशानघाट में दी अंतिम बिदाई

Oct11,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना महानगर के पुराने फोटो जर्नेलिस्टों में शुमार श्री सुरिंदर अरोड़ा का अंतिम संस्कार सिविल लाइंस शमशानघाट में किया गया। अंतिम संस्कार में शहर के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व बिजनेस घरानों से जुड़ी शख्सियतों ने पहुंच अपनी ऋद्धांजलि भेंट की। गौर हो कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सुरिंदर अरोड़ा की हार्ट अटैक के चलते आकस्मिक निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में सीनियर अकाली नेता मदन लाल बग्गा, पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल से सुनील मेहरा, तरुण जैन बावा, हरकेश मित्तल, गुरुद्वारा दुख निवारण के प्रमुख पाली प्रधान, प्रवीण डंग के अलावा प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुडे पत्रकारों व व फोटो जर्नेलिस्ट ने अपने श्रद्धा सुमन भेंट किए। श्री अरोड़ा पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला से जुड़े रहे तथा अभी भी फ्री लांसर के तौर पर सक्रिय रूप से पत्रकारिता में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे।

Photo journalist Surinder arora creamination




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us