August 11, 2026 06:47:48

गवाह को किडनैप कर पीटने पर कांग्रेसी नेता लक्की संधू गिरफ्तार, युवक को अपने ढाबे से किया अगवा, कोर्ट में गवाही से मुकरने की धमकी

Sep17,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। साहनेवाल में कांग्रेसी नेता लक्की संधू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संधू ने एक केस के गवाह हरजीत सिंह को किडनैप कर उसकी गर्दन पर पिस्तौल रख उससे मारपीट कर गवाही से मुकरने की धमकी दी थी। इस मामले में अमरिंद्र सिंह संधू और 10 से 12 अज्ञात लोग अभी भी फरार है। इससे पहले लक्की संधू कारोबारियों को फंसाने वाली 'ब्लैकमेलर हसीना' जसनीत कौर के केस में गिरफ्तार हो चुका है। जांच अधिकारी हरमीत सिंह ने बताया कि हरजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह अपने जानकार बलजीत सिंह के साथ उसकी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर जा रहा था। भरावां के ढाबे के मालिक और कांग्रेसी नेता लक्की संधू और अन्य लोगों ने जबरन उसे कार से उतार लिया और ढाबे के अंदर ले गए। वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।
कोर्ट में गवाही से मुकरने की दी धमकी
कोर्ट में गुरवीर सिंह गरचा और लक्की संधू के बीच चल रहे किसी केस की गवाही से मुकर जाने के लिए उसे धमकियां दी। लक्की संधू ने उसकी गर्दन पर पिस्तौल रख दी। उससे मोबाइल छीनने की कोशिश भी की। मारपीट के बाद आरोपियों ने हरजीत को वहीं छोड़ दिया।

Congress-Leader-Lucky-Sandhu-Arrested-For-Kidnapping-And-Beating-A-Witness-Kidnapped-The-Youth-From-His-Dhaba-Threatened-To-Retract-From-Testifying-In-Court




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us