September 3, 2026 18:51:05

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना में बाप-बेटे पर फायरिंग, टांगों में लगी गोलियां, कुत्ते के काटने का पूछने पर किया हमला

Sep3,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के सिविल सिटी इलाके में एक लड़की द्वारा कुत्ते के काटने का पूछने पर युवक ने उसके साथ बदसलूकी की। जिसके बाद लड़की ने अपने भाई और पिता को मौके पर बुला लिया। उनके आते ही कुत्ता लेकर घूम रहे युवक ने फायरिंग कर दी। उसने कुल 6 राउंड फायर किए। इनमें चार गोलियां बाप-बेटे की टांगों में लगी। जिसके चलते वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल दाखिल कराया गया। बेटे की टांग से गोली आर-पार हो गई और बाजू में गंभीर चोट लगने के कारण 9 टांके आए हैं। वहीं, पिता की हालत गंभीर है और गोली अभी उनके पैर में फंसी हुई है। जख्मियों की पहचान वंश (22) और पिता प्रिंस के रुप में हुई है। थाना हैबोवाल की पुलिस मामले की जांच कर रही है। वंश ने बताया कि बुधवार को उनके पिता प्रिंस का जन्मदिन था। उनकी बहन सिविल सिटी इलाके में केक लेने गई थी। वहां एक युवक कुत्ता घुमा रहा था। बहन ने सामान्य तौर पर पूछा कि कुत्ता काटता तो नहीं है। इसी बात पर युवक भड़क गया और बहन से बदसलूकी करने लगा। लड़की ने तुरंत अपने पिता और भाई को फोन कर बुलाया। दोनों वहां पहुंचे और युवक से बदसलूकी का कारण पूछा। इस दौरान बहस बढ़ गई। आरोपियों में से एक युवक अपने घर गया और बंदूक लेकर वापस आया। इसके बाद उसने फायरिंग शुरू कर दी। एसएचओ हैबोवाल जसबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Breaking-News-Father-And-Son-Shot-In-Ludhiana-Bullets-Hit-Their-Legs-Attack-Occurred-After-They-Asked-About-A-Dog-Bite




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023