September 3, 2026 17:25:41

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थीं

Sep3,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के जगराओं के गांव शेरपुर कलां में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में एक 13 वर्षीय स्कूली छात्रा अमृत कौर की मौत हो गई जबकि उसकी सहेली दीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल पर घर लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार बच्चियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमृत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दीप कौर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर जगराओं की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमृत कौर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। वहीं, घायल दीप कौर का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
थाना सदर के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के असल कारणों और फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की भूमिका की बारीकी से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Speeding-Tractor-Runs-Over-Female-Students-One-Dead-They-Were-Returning-Home-On-Bicycles-After-School




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023