लुधियाना। मॉडल टाउन में सैर करते हुए काल बनकर आई स्विफ्ट कार के चालक ने एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि महिला को चालक कई फीट घसीटते हुए ले गया। फिर उसे कुचलते हुए फरार हो गया। महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी सहेली का इलाज जारी है। घटना के समय दोनों सैर कर रही थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। थाना मॉडल टाउन पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार सुबह 6 बजे हरप्रीत कौर (53) अपनी सहेली प्रीति (50) के साथ सैर करने निकली थी। दोनों महिलाएं सड़क किनारे चलते हुए आपस में बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार (Pb10GD8007) आई और दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर जा गिरीं। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई।
10 मीटर तक महिला को ड्राइवर ने घसीटा
महिला के गिरने के बाद भी कार सवार ने गाड़ी नहीं रोकी और उसके ऊपर से भगाने की कोशिश की। महिला के सिर के ऊपर ही टायर गुजारकर उसने 10 मीटर तक घसीटा। लोगों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को तुरंत दीप अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने हरप्रीत कौर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी महिला का इलाज जारी है।
Property-Dealers-Wife-Struck-And-Killed-By-Speeding-Car-Accused-Dragged-Her-For-Several-Feet
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)