July 4, 2026 04:20:57

पंजाब आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिट्‌टू बोले- इस महीने दौरा; 5 महीने पहले जालंधर आए थे

Jul2,2026 | Enews Team | Mohali

मोहाली। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी इस महीने पंजाब आएंगे। इससे पहले 1 फरवरी को पीएम जालंधर में स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे थे। यहां उन्होंने माथा टेका और संत निरंजन दास से मुलाकात की थी। यह दौरा 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले दोआबा क्षेत्र में दलित वोटर्स को साधने के लिए भाजपा की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा माना गया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक सप्ताह के स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रम के लिए बेंगलुरु रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह एक निजी प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में रहकर प्राकृतिक उपचार, योग, ध्यान और विशेष आहार योजना के जरिए स्वास्थ्य लाभ लेंगे। सरकारी सूत्रों के अनुसार, उनकी अनुपस्थिति के बावजूद सरकार का नियमित कामकाज पहले की तरह जारी रहेगा। मुख्यमंत्री पिछले काफी समय से लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों, प्रशासनिक बैठकों और सरकारी गतिविधियों में व्यस्त रहे। लगातार यात्राओं और व्यस्त दिनचर्या के चलते उन्हें थकान की शिकायत हुई थी। चिकित्सकों की सलाह पर उन्होंने एक सप्ताह का स्वास्थ्य कार्यक्रम तय किया है।

Prime-Minister-Narendra-Modi-To-Visit-Punjab-Bittu-Says-The-Visit-Is-Scheduled-For-This-Month-He-Had-Visited-Jalandhar-Five-Months-Ago




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023