पंजाब। अमृतसर में गुरूवार दोपहर कुछ समय पहले ही अचानक एक घर में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद घर को आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि घर की छत में दरारें पड़ गईं और बाहर लगे शीशे भी टूट गए। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई। आग में 2 महिलाएं बुरी तरह से झुलस गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। ब्लास्ट कैसे हुआ, अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं चलना है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इसकी जांच कर रही है।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Breaking-News-Blast-In-Amritsar-House-Fire-Breaks-Out-2-Women-Injured
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)