May 21, 2026 22:11:18

पंजाब में 33 करोड़ की हेरोइन बरामद, पाक से भेजी हेरोइन सहित 2 तस्कर अरेस्ट, 4 पिस्तौल-10 कारतूस मिले

May21,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.5 किलो हेरोइन, 4 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार बैठे तस्करों के संपर्क में थे।आरोपी पाकिस्तान से भेजी गई हथियार और गोला-बारूद की खेप को पंजाब में आगे सप्लाई करने का काम कर रहे थे। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क के तार अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोहों से जुड़े हो सकते हैं। इस मामले में थाना एसएसओसी अमृतसर में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में नशे, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवाओं को नशे के जाल से बचाने और राज्य में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे। इस बड़ी कार्रवाई को पंजाब पुलिस की एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे राज्य में सक्रिय तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Heroin-Worth-33-Crore-Recovered-In-Punjab-Two-Smugglers-Arrested-With-Heroin-Shipped-From-Pakistan-Four-Pistols-And-10-Cartridges-Recovered




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023