May 19, 2026 05:43:14

लुधियाना में 2 हाई-प्रोफाइल सुपारी किल्लर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद, लक्खा गैंग के सदस्य

May18,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बिना नंबर का मोटरसाइकिल, 2 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जिनकी पहचान अनुराज उर्फ गौरव मसीह और अंकुश के रूप में हुई है। थाना लाडोवाल की पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों जालंधर के फिल्लौर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपी अंकुश एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी गोरााया थाना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी जर्मनी और दुबई में बैठे विदेशी हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहे थे और उन्हें हाई-प्रोफाइल टारगेट शूटिंग की जिम्मेदारी दी गई थी। समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित बड़ी आपराधिक वारदात को टाल दिया गया। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक की जांच जारी है ताकि इसमें शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान की जा सके।

आरोपियों को मिले थे विशेष टारगेट

लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने लाडोवाल थाना क्षेत्र में नाका लगाया था। सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हार्डी वर्ल्ड के पास दो हथियारबंद संदिग्धों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विदेशी हैंडलरों द्वारा संचालित एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोह के सदस्य हैं, जिन्हें हथियार उपलब्ध कराए गए थे और विशेष टारगेट दिए गए थे। इस मामले में थाना लाडोवाल में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। दोनों बदमाश गैंगस्टर लक्खा के लिए काम करते है। लक्खा विदेश में बैठा है।


Two-High-Profile-Contract-Killers-Arrested-In-Ludhiana-Huge-Cache-Of-Arms-Recovered-Members-Of-Lakha-Gang




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023