May 19, 2026 05:44:19

ब्रेकिंग न्यूज़ - लुधियाना के 3 स्कूलों और हलवारा एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, ई-मेल भेजी, एग्जाम के बीच स्कूल खाली कराए

May18,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें दुगरी स्थित बाल भारती स्कूल, DAV स्कूल सराभा नगर एक्सटेंशन, सेक्रेड हार्ट स्कूल और द एशियन स्कूल शामिल है। इसके अलावा हलवारा एयरपोर्ट की पार्किंग में भी ब्लास्ट और धूरी से दिल्ली रेलवे ट्रैक को भी उड़ाने की भी धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और उन्होंने स्कूलों को खाली करवाया और स्कूल में जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि कुछ स्कूलों में उस समय परीक्षा चल रही थी। धमकी का पता चलते ही पेरेंट्स में हड़कंप मच गया। वह अपने सारे काम छोड़कर बच्चों को लेने स्कूल पहुंच रहे हैं। इसके अलावा संगरूर के भी कुछ स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिली है। इस बारे में थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि एक ई-मेल रिसीव हुआ था। जिसके बाद एंटी सबोटाज टीमों के साथ चेकिंग की गई है। ऐसी कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। ई-मेल कहां से आई थी, साइबर टीम की हेल्प से उसे ट्रेस करा रहे हैं।

……..खबर अपडेट की जा रही है

Breaking-News-Email-Threatens-To-Blow-Up-3-Ludhiana-Schools-And-Halwara-Airport-Prompts-School-Evacuation-Amid-Exams




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023