May 12, 2026 18:38:10

पंजाब विजिलेंस हेडक्वार्टर पर सीबीआई रेड, 3 गिरफ्तार, 9 लाख कैश मिला; चंडीगढ़ के फाइव स्टार होटल में ₹20 लाख की डील पकड़ी

May12,2026 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस हेडक्वार्टर पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की टीम ने रेड की। सोमवार देर रात छापा मारने के बाद टीम मंगलवार सुबह दोबारा पंजाब विजिलेंस चीफ के दफ्तर पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम एक रिश्वत केस में जांच कर रही है। इससे पहले सीबीआई ने चंडीगढ़ के पांच सितारा होटल में छापा मारा था, जहां ₹20 लाख की डील को पकड़ा था। यहां से पुलिस ने डीजी विजिलेंस के रीडर ओपी राणा के बिचौलिए को गिरफ्तार किया। लेकिन गनमैन से मिली सूचना के बाद बाकी के लोग भाग निकले थे। इसके बाद सीबीआई ने पीछा कर दो आरोपियों को पंजाब-हरियाणा सीमा पर अंबाला के पास से पकड़ लिया। पंजाब विजिलेंस के अधिकरी शरद सत्यम चौहान ने कहा कि प्राइवेट लोगों की गिरफ्तारी हुई है, सीबीआई जांच कर रही है। विजिलेंस पूरा सहयोग करेगी, जब विजिलेंस चीफ से रीडर OP राणा के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। वहीं, अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट डालकर दावा किया कि रीडर ओपी राणा को भी पकड़ लिया गया है।

    शिकायत को बंद करवाने के बदले 20 लाख मांगे: सीबीआई के जारी प्रेस नोट के अनुसार यह मामला पंजाब के एक स्टेट टैक्स अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि विकास उर्फ विक्की गोयल और उसके बेटे राघव गोयल ने पंजाब विजिलेंस विभाग के डीजी कार्यालय में उसके खिलाफ लंबित शिकायत को बंद करवाने के बदले 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

    डीजी विजिलेंस के रीडर ने शिकायत बंद का आश्वासन दिया: आरोप था कि दोनों व्यक्ति वरिष्ठ विजिलेंस अधिकारियों, विशेषकर डीजी विजिलेंस के रीडर ओपी राणा के लिए बिचौलिए के रूप में काम कर रहे थे। ओपी राणा ने रिश्वत मिलने पर शिकायत बंद करने का आश्वासन दिया था।

    रिश्वत की राशि घटकर 13 लाख रुपए हुई: सीबीआई की जांच में रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। बातचीत के दौरान रिश्वत की राशि 20 लाख रुपए से घटाकर 13 लाख रुपए तय की गई। साथ ही ओपी राणा के लिए सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 मोबाइल की भी मांग की गई।

    गनमैन के कहने पर भागे आरोपी: 11 मई 2026 को सीबीआई ने चंडीगढ़ में जाल बिछाकर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों के सहयोगी अंकित वाधवा को शिकायतकर्ता से 13 लाख रुपए नकद और मोबाइल लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान राघव गोयल, विकास गोयल और ओ.पी. राणा ने गनमैन द्वारा सतर्क किए जाने के बाद भागने की कोशिश की।

    सीबीआई ने अंबाला से गिरफ्तार किया: पीछा करने के बाद सीबीआई टीम ने राघव गोयल, विकास गोयल को पंजाब-हरियाणा सीमा पर अंबाला के पास पकड़ लिया। डीजी विजिलेंस का रीडर ओ.पी. राणा मौके से फरार होने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

    मलोट और चंडीगढ़ से 9 लाख कैश मिला: आरोपियों के मलोट और चंडीगढ़ स्थित ठिकानों पर की गई तलाशी में 9 लाख रुपए नकद और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। अब तक की जांच में ओ.पी. राणा की सक्रिय संलिप्तता और संवेदनशील जानकारी के आदान-प्रदान का पता चला है। इसके अलावा निजी व्यक्तियों के साथ एके-47 राइफलों से लैस पंजाब पुलिस के गनमैनों की भूमिका और उनकी तैनाती की भी जांच की जा रही है।

जानिए गिरफ्तार तीनों आरोपी कौन हैं..

अंकित वाधवा: इसे चंडीगढ़ में बिछाए गए जाल के दौरान 13 लाख रुपए की रिश्वत राशि और मोबाइल फोन स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।

राघव गोयल: ये एक निजी बिचौलिए के तौर पर काम कर रहा था। छापेमारी के दौरान इन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन सीबीआई ने पीछा करके इसे अंबाला के पास पंजाब-हरियाणा सीमा से गिरफ्तार कर लिया।

विकास उर्फ विक्की गोयल: ये राघव गोयल का पिता है और कथित तौर पर बिचौलिए की भूमिका में था। इसे भी अंबाला के पास से गिरफ्तार किया गया।

Cbi-Raids-Punjab-Vigilance-Headquarters-Arrests-3-Seizes-9-Lakh-Rupees-In-Cash-Busts-20-Lakh-Deal-At-Five-Star-Hotel-In-Chandigarh




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023