May 12, 2026 16:46:26

सीबीआई ने मोहली स्थित पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ऑफिस पर की छापामारी, रीडर ओपी राणा हिरासत में

विजिलेंस प्रमुख शरद सत्य चौहान भी जांच के दायरे में

May12,2026 | Yashpal Sharma | Mohali


यशपाल शर्मा, मोहाली

 सोमवार देर रात सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन( CBI )की टीम की ओर से मोहाली स्थित पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के ऑफिस में दबिश देते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो प्रमुख के रीडर ओपी राणा को हिरासत में ले लिया है। यह छापामारी रिश्वतखोरी से संबंधित बताई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि इस छापामारी में सीबीआई को 13 लाख रुपए की नगदी भी मौके से बरामद हुई है। बताया जाता है कि इस मामले में सबसे पहले सीबीआई टीम ने मलोट में स्थित कृष्णा कॉलोनी निवासी और भाजपा नेता राघव गोयल और उनके पिता विकास गोयल के घरों पर भी छापामारी की गई। इस छापामारी में सीबीआई ने राघव गोयल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके घर से कई दस्तावेज वह ऑडियो रिकॉर्डिंग बरामद की गई इसके बाद सीबीआई की ओर से पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मोहाली स्थित ऑफिस पर दबिश दी गई। बताया जाता है कि रिश्वतखोरी के इस पूरे समझौते में राघव गोयल की ओर से दलाली की गई थी। ये दलाली एफआईआर नंबर 12/26 और पीसी एक्ट के तहत दर्ज मामले में ली गई थी। सूत्र बताते हैं कि इस केस में पंजाब के एक ऑफिसर पर मामला चल रहा है और राघव चड्ढा की ओर गोयल की ओर से उक्त अवसर पर कार्रवाई न होने देने का दावा करते हुए 20 लाख रुपए में सौदे बाजी की थी। देर रात तक सीबीआई की टीम वहां पर जुटी रही, लेकिन अभी तक सीबीआई की ओर से इस संबंधी कुछ अधिक खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इस छापामारी के बाद पंजाब के प्रशासनिक अधिकारियों और पंजाब की राजनीति में घमासान बच गया है कि इसका बड़ा कारण है कि पंजाब में रिश्वतखोरी को रोकने वाले हम डिपार्टमेंट पर ही रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं । असल में इस 20 लाख रुपए की इस सौदेबाजी का पैसा किस-किस अफसर व नेता को जाना था यह भी अभी जांच के दायरे में है और सीबीआई मामले की परत दर परत जांच में जुटी हुई है। बताया जाता है कि सीबीआई ने पिछले कुछ दिनों से इस मामले में ट्रैप लगाया हुआ था। 

शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने शेयर की पोस्ट

इस संबंधी शिरोमणि काली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की ओर से एक पोस्ट शेयर की गई है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि सीबीआई टीम की ओर से रिश्वतखोरी मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो और विजिलेंस ब्यूरो प्रमुख के ऑफिस पर छापामारी की गई है। जिसमें रिश्वतखोरी के 20 लाख रुपए की सौदाबाजी के मामले में इस छापामारी में 13 लाख रुपया मौके पर बरामद किया गया है। उन्होंने लिखा है कि एक पांच सितारा होटल को लेकर कथित सौदा हुआ था। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो प्रमुख शरद सत्य चौहान भी भी इस छापामारी की जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं। सीबीआई की यह छापामारी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर की गई है।

Cbi-Raids-Punjab-Vigilance-Bureau-Office-In-Mohali-Reader-Op-Rana-Detained




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023