May 12, 2026 16:48:15

कारपोरेशन लुधियाना में नए 44 नए इंस्पेक्टर नियुक्त, 13 को बिल्डिंग ब्रांच में दिया चार्ज

सेवादार जतिंदर रहेला पर एक्शन

May11,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना कारपोरेशन में नगर निगम कमिश्नर द्वारा नए इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। जिनकी कुल संख्या 44 है। वहीं इनमें से 13 इंस्पेक्टरों को बिल्डिंग ब्रांच में चार्ज दिया गया है। जिन्हें अलग अलग ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें जोन-ए ब्लॉक दो में अनमोल सिंगला, ब्लॉक-25 में जसकंवरदीप कौर, ब्लॉक-32 में कुलदीप सिंह, जोन-बी के ब्लॉक-24 में सुरिंदर सिंह, ब्लॉक-30 में दविंदर सिंह, ब्लॉक-31 में जफी सिंगला, ब्लॉक-21 में जसविंदर सिंह, ब्लॉक-29 में सतवीर सिंह, ब्लॉक-18 में गुरप्रीत सिंह, ब्लॉक-19 में लवप्रीत सिंह, जोन-डी के ब्लॉक-28 में हरमनप्रीत सिंह, ब्लॉक-34 में सिमरनजीत सिंह, ब्लॉक-35 में हरपाल सिंह को नियुक्त किया गया है।

सेवादार जतिंदर रहेला पर एक्शन
वहीं अधिकारियों द्वारा सेवादार जतिंदर कुमार रहेला पर विभागीय कार्रवाई की गई है। जिसमें चलते उन्हें जोन-ए के अधीन पड़ते ब्लॉक का काम वापिस ले लिया गया है। उनकी ड्यूटी ऑफिस वर्क में लगा दी गई है। वहीं उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर वह फिल्ड में काम करते दिखे, तो तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बिंद्रा कॉलोनी में निगम द्वारा एक कमर्शियल इमारत पर एक्शन लेना था। लेकिन सेवादार जतिंदर रहेला पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस व विभाग को गलत मैसेज भेज दिया। जिस कारण निगम की कार्रवाई में दिक्कत आई। जिसके चलते इस मामले में विभाग ने एक्शन ले लिया।

Ludhiana-Corporation-Appoints-44-New-Inspectors-13-Given-Charge-Of-Building-Branch




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023