लुधियाना। शहर के पॉश इलाकों में से एक किचलू नगर के ब्लॉक-बी में रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल होलसेलर के घर पर फायरिंग कर दी। उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग की मौके से फरार हो गए। परिवार वालों ने जब सीसीटीवी कैमरे देखें तो वारदात का पता चला। जिसके बाद चौकी किचलू नगर पुलिस को शिकायत दी गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। घटना उधम सिंह नगर मार्केट स्थित एंग्लो सायंस मेडिकल कॉर्पोरेशन के मालिक रमित कालरा के निवास पर हुई। पीड़ित कारोबारी रमित कालरा ने बताया कि उन्हें या उनके परिवार को पहले कभी कोई फिरौती या जान से मारने की धमकी नहीं मिली है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि उनकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश भी नहीं थी ऐसे में अचानक हुए इस हमले ने पूरे परिवार को खौफ में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही किचलू नगर इलाके की पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल कब्जे में ले लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)