लुधियाना। लुधियाना के डेहलों गांव में एक एनआरआई महिला को बाइक सवार लुटेरों ने लूटने की कोशिश की। लेकिन महिला घबराई नहीं, बल्कि कार से उतरकर तलवार लेकर बदमाशों के पीछे भागी। जिसके चलते बदमाश वहां से भाग निकले। महिला की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पीड़ित महिला अस्ट्रेलिया की रहने वाली एनआरआई हरजिंद कौर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हरजिंद कौर अपनी महिला दोस्त के साथ शुक्रवार रात कार में सवार होकर घर जा रही थी। इसी दौरान सुनसान रास्ते पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार के शीशे पर आंडें मारकर रोकने की कोशिश की। लेकिन महिला डरी नहीं बल्कि कार से किरपान निकाली और बदमाशों का मुकाबला करने चली गई। महिला के हौंसले देख बदमाश वहां से फरार हो गए।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)