यशपाल शर्मा, लुधियाना
आम आदमी पार्टी नेता बिटटू भुल्लर की ओर से ऋषि नगर Y ब्लॉक में पड़ती इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की खाली जमीन पर किए नाजायज कब्जे पर आधी अधूरी कार्रवाई देर शाम में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने कर डाली। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ये कार्रवाई फिलहाल पूरी तरह से खानापूर्ति टाइप दिखाई दी। कार्रवाई करने को ट्रस्ट की ओर से जेसीबी तक इस्तेमाल में नहीं ली गई, ब्लकि केवल एक साइड़ की चारदीवारी ट्रस्ट मुलाजिम अपने हाथों से गिराते दिखाई दिए। हालांकि इस मामले में एसई नवीन मल्होत्रा ने बताया कि सोमवार को ट्रस्ट अपने हिस्से की जमीन की चारदीवारी करवाएगा और सरकारी जमीन में डाले गए सीवरेज को भी ट्रस्ट की टीम तोड़ेगी। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता की ओर से ट्रस्ट की जमीन सहित पूरे एरिया में चारदीवारी मारी गई थी और इसके अंदर तीन कोठियां बनाई जा रही थी। लेकिन बड़ी बात है कि ट्रस्ट की जमीन पर कब्जा करने को इन कोठियां की एंट्री व रास्ते को ट्रस्ट की जमीन का ही इस्तेमाल नाजायज तौर पर किया जाना था। हालांकि ट्रस्ट की कार्रवाई दौरान आप नेता की ओर से उसके पास जमीन की मालिकी के दस्तावेज होने का दावा किया जाता रहा। बताया जाता है कि आज ये कार्रवाई में लोकल बॉडी मंत्री संजीव अरोड़ा का भी बड़ा योगदान रहा। मंत्री संजीव अरोड़ा के पास सुबह ही ये मामला पहुंच गया था, जिसके बाद ही इंप्रूवमेंट हरकत में आता दिखाई दिया। दोपहर बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन तरसेम सिंह भिंड़र खुद मौके पर गए और उन्होंने पाया कि ट्रस्ट की जमीन पर कब्जा किया गया है और प्राइवेट कोठियाें को इस सरकारी जमीन गैर कानूनी रास्ता देने की कोशिश की गई है। जिसके बाद उन्होंने ट्रस्ट अफसरों को तुरंत कार्रवाई करने की हिदायत दी। जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
-------------
ट्रस्ट अपनी जमीन पर करेगा दीवार- भिंडर
वहीं इस बारे में जब इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि किसी को भी सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। भिंडर ने कहा कि ट्रस्ट अपनी जमीन पर दीवार खड़ी करेगा और इसके लिए टेंडर लगाकर तुरंत दीवार करने को कह दिया गया है।
Improvement-Trust-Takes-Half-Hearted-Action-Against-Aap-Leader-Illegal-Occupation-Demolishes-Wall
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)