पंजाब। फिरोजपुर पुलिस ने एनकाउंटर में RSS के वरिष्ठ नेता दीना नाथ के पोते नवीन कुमार की हत्या के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नवीन की 16 नवंबर को मोची बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिरोजपुर के SSP ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान जतिन काली के रूप में हुई है। देर रात हमें उसके शहर में घूमने की सूचना मिली। इस पर CIA की टीम ने रात में आरिफके रोड पर नाका लगाया। जब जतिन को रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक भगा ली। पुलिस को देख उसने फायर किया, एक बुलेट पुलिस की गाड़ी के फ्रंट शीशे में लगी है। पुलिस ने टांग में गोली मार जतिन को बाइक से गिराया और गिरफ्तार कर लिया है। काली ने ही नवीन की हत्या की साजिश रची थी और हमलावरों को 1 लाख रुपए दिए थे।
पुलिस की गाड़ी पर फायर किया
SSP भूपिंदर सिंह ने बताया कि जब पुलिस ने आरोपी का पीछा किया तो उसने बाइक भगा ली। इस पर पुलिस ने उसे घेरा डालकर अपनी गाड़ियां बाइक के आगे-पीछे लगा लीं। इस पर आरोपी ने पुलिस की गाड़ी पर फायर किए। एक फायर गाड़ी के शीशे पर लगा। ड्राइवर को मारने की नीयत से फायर किया गया था, लेकिन ड्राइवर का बचाव हो गया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग कर आरोपी को जख्मी कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
32 वोर का पिस्टल बरामद हुआ
SSP ने बताया कि आरोपी से एक बाइक और 32 बोर का पिस्टल बरामद किया गया है। पिस्टल और बाइक दोनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है और आरोपी से भी पूछाताछ होगी कि क्या इसी हथियार से नवीन का कत्ल किया गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी हथियार यूपी से लेकर आए थे। वो कौन सा वेपन है, उसके बारे में आगे की तफ्तीश में पता चलेगा।
अभी तक 3 लोगों को किया जा चुका गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि नवीन कत्ल केस में अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपियों की अभी तलाश है। इनमें एक शूटर है। अभी तक कनव, हर्ष और अब जतिन काली को पकड़ा जा चुका है। जतिन से पूछताछ के बाद पता चलेगा कि उसकी नवीन के साथ क्या दुश्मनी थी और उसने उसे क्यों मरवाया।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)