ई न्यूज पंजाब लुधियाना शहर के प्रतिष्ठित सतलुज क्लब में आज होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) टल गई है और अब यह मीटिंग आगामी 23 फरवरी को शाम 5:30 बजे होगी । मीटिंग टलने का कारण शहर के डीसी व क्लब के प्रेसिडेंट प्रदीप अग्रवाल का शहर से बाहर होना बताया जा रहा है। इसकी पुष्टि करते हुए सतलुज क्लब के जनरल सेक्टरी गुरिंदर सिंह कैरों ने बताया कि मीटिंग कैंसिल होने संबंधी सभी मेंबर्स को मैसेज कर दिए गए हैं और क्लब प्रेसिडेंट प्रदीप अग्रवाल के मीटिंग में ना आ पाने के चलते इस एजीएम को को रद्द किया गया है।
Sutlej-Club-Agm-Postponed