March 28, 2026 23:03:58

डीएम रंधावा केस में नया मोड, अज्ञात ने घर की बिजली काटी, सीसीटीवी में संदिग्ध दिखे

Mar28,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अमृतसर में आत्महत्या करने वाले वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार से जुड़ा एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार का आरोप है कि उनके घर की बिजली की तारों को जानबूझकर काटा गया, जिससे वे दहशत में आ गए हैं। परिवार के सदस्य वरिंदर पाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कल शाम के समय जब पुलिस उनके घर पर बयान दर्ज करने आई हुई थी, तभी अचानक बिजली चली गई। शुरुआत में इसे सामान्य बिजली कटौती या तकनीकी खराबी समझा गया। लेकिन देर रात जब आसपास के घरों में बिजली आ गई और उनके घर में अंधेरा बना रहा, तब उन्हें कुछ गड़बड़ी का शक हुआ। इसके बाद एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया, जिसने जांच के दौरान बताया कि मीटर के पास से घर को जाने वाली तारें काटी गई हैं। इस जानकारी के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। परिवार के अनुसार, फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं, जो इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

परिवार का आरोप: डराने की साजिश

वरिंदर पाल का कहना है कि यह किसी बिजली विभाग के कर्मचारी का काम नहीं लगता, बल्कि यह एक सोची-समझी साजिश हो सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ लोग परिवार पर दबाव बनाने और डराने की कोशिश कर रहे हैं। परिवार ने भगवंत मान से गगनदीप सिंह रंधावा मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है, लेकिन परिवार अब भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

Dm-Randhawa-Case-Takes-A-New-Turn-As-Unknown-Persons-Cut-Power-To-House-Suspects-Seen-On-Cctv




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023