पंजाब। फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद की नई अनाज मंडी में आज राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल विशेष तौर पर शामिल होने पहुंचे। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से 100 नए मोहल्ला क्लिनिक शुरू करने जा रहे है। आज पवित्र दिन है। आज मैं बताना चाहता हूं कि आज सीएम मान की बेटी नियामत कौर का भी जन्मदिन है। पंजाब की जनता बेटी को आशीर्वाद दे। केजरीवाल ने कहा कि पिछले 4 साल में अभी तक 881 मोहल्ला क्लिनिक बनाए गए। आज 109 मोहल्ला क्लिनिक और बन रहे है। फिर 990 मोहल्ला क्लिनिक हो गए। आने वाले समय में 400 मोहल्ला क्लिनिक और बनाएंगे तो लगभग 1500 मोहल्ला क्लिनिक पंजाब में हो जाएंगे। पंजाब के हर गांव मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक मिलेगा। इलाज पूरी तरह से फ्री मिलेगा। पिछले 75 साल में सभी पार्टियों ने राज किया। किसी भी पार्टी ने एक भी ऐसा क्लिनिक नहीं खोला कि लोगों को इतनी सुविधा मिले। हमारी पार्टी ने 4 साल में ही ऐसी क्लिनिक खोल दी है। पंजाब में 3 करोड़ जानता है। ये जनता मोहल्ला क्लिनिकों का पूरा लाभ ले भी रही है। सीएम मान के दफ्तर से जितने मरीज गए उन्हें फोन किया गया और उनसे पूछा गया कि मोहल्ला क्लिनिक कैसा रहा कैसे वहां काम हो रहा। लोगों के फोन पर खूब इस काम को सराहा। मोहल्ला क्लिनिक की निगरानी सीएम आफिस से चल रही है। कभी किसी दवा की कमी नहीं होने दी जा रही।
शराब घोटाले के आरोप निकले झूठे
अरविंद केजरीवाल ने कहा हमारी सरकार ने पैसा नहीं लोगों का आशीर्वाद कमाया है। कई लोगों ने मेरे और मनीष सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाए कि केजरीवाल पैसा खा गया। केजरीवाल ने भ्रष्टाचार किया, 100 करोड़ खा गया, शराब घोटाला किया। हमें जेल तक हो गई। 6 महीने मैं जेल में रहा। मनीष सिसोदिया डेढ़ साल जेल में रहे। अब कोर्ट से आदेश आया कि केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। कोर्ट ने अपने आर्डर में कहा है कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। केजरीवाल ने बेईमानी नहीं की बीजेपी झूठ बोल रही है। लोगों ने मेरे से पूछा भी कि ये तो चमत्कार हो गया। कैसे हो गया ये। मैंने कहा कि भगवान को पता है सब। भगवान सच्चाई का हमेशा साथ देते है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)