October 13, 2026 17:38:18

बाला जी के दरबार मे सबकी मनोकामनाएं होती है पूर्ण : संत राम जिंदल

Feb10,2020 | Enews Team | Ludhiana

अशोक भारती, लुधियाना श्री बाला जी सेवा परिवार की ओर से श्री बाला जी महाराज की चौंकी का भव्य आयोजन संगला वाला शिवाला में बाबा संत राम जिंदल की अध्यक्षता में किया गया। चौंकी में सर्वप्रथम संत राम जिंदल व महंत नारायण पुरी ने श्री बाला जी महाराज को माला अर्पण कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात चौंकी में भजन गायक सुनील रावत ने भजन " मेंहदीपुर के बाला जी हमें अपने चरणों से लगा लो "आदि मधुर भजनों का गायन कर श्रद्धालुओं को झूमने लगा दिया। इस दौरान महंत दिनेश पुरी ने भी विशेष रूप से पधार कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। बाबा संत राम जिंदल ने इस दौरान कहा कि जो भक्त बाला जी के दरबार में सिर ढककर आते है, बाला जी उनकी सभी मनोकामना पूरी करते है। उन्होंने कहा कि जो भी बाला जी के चरणों मे अपनी अरदास करता है उसके वाऱे न्यारे हो जाते हैं। बाला जी महाराज को भोग अर्पित करके आरती की गई। उपस्थित संगत के भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर बृज मोहन जिंदल, हरि कृष्ण गुप्ता, सतीश मल्होत्रा, शिव नारायण गुप्ता, विवेक जिंदल(बॉबी) सहित श्री बालाजी सेवा संघ के सेवादार उपस्थित रहे।

Shri-Bala-Ji




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023