नई दिल्ली। असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक, तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। 2 साल पहले बनी एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर वन हो गई है। TVK 109 सीटों पर आगे चल रही है। इधर, केरलम में 10 साल बाद UDF सरकार की वापसी हो रही है। UDF में कांग्रेस, मुस्लिम लीग और केरल कांग्रेस के गुट शामिल हैं। कांग्रेस 47 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि 17 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 राज्यों के नतीज आने के बाद शाम करीब 7 बजे BJP हेडक्वॉर्टर पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। असम में कांग्रेस के गौरव गोगोई जोरहाट सीट से हार गए हैं। उन्हें BJP के हितेंद्र नाथ ने 23 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।
• तमिलनाडु में DMK तीसरे नंबर पर खिसकी: 2 सीटों पर नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। CM स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से पिछड़ गए हैं।
• केरलम में UDF को बढ़त: 42 सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस ने 20 सीटों पर, CPI-M ने 20 और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 3 सीट पर जीत हासिल की है।
• असम में फिर हिमंता सरकार: 4 सीटों पर नतीजे जारी कर दिए गए हैं। BJP अब तक 3 सीटें और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट 1 सीट जीत चुकी है।
• पुडुचेरी में बीजेपी सरकार: कुल 30 सीटों में से 17 सीटों के नतीजे आ गए हैं। CM रंगास्वामी की पार्टी 9 सीटें जीत चुकी है। BJP ने 2 और कांग्रेस, DMK, ADMK ने एक-एक सीट जीती है।
केरल में BJP का खाता खुला; बीबी गोपकुमार कोल्लम जिले की चथनूर सीट जीती
केरल विधानसभा चुनाव में BJP ने अपना खाता खोल लिया है। बीबी गोपकुमार ने कोल्लम जिले की चथनूर सीट जीती, उन्होंने CPI के आर राजेंद्रन को 4,002 वोटों से हराया। दोपहर 2.35 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक एक्टर-पॉलिटिशियन विजय की TVK 106 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 55 सीटों पर वह दूसरे नंबर पर है।
असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगु लगातार तीसरी बार जीते
असम के शिक्षा मंत्री और सीनियर BJP नेता रानोज पेगु ने सोमवार को धेमाजी विधानसभा सीट पर अपना कब्ज़ा बरकरार रखा। उन्होंने अपने सबसे करीबी विरोधी कांग्रेस के सैलेन सोनोवाल को 32,229 वोटों से हराया। पेगु ने धेमाजी सीट पर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। पेगु को 83,649 वोट मिले, जबकि सोनोवाल को 51,420 वोट मिले।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)