May 4, 2026 16:48:49

बंगाल के रुझानों में भाजपा को बहुमत, सीटें 190 पार, कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी; ममता के घर के बाहर जय श्रीराम के नारे

May4,2026 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 191 और टीएमसी 96 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं। उधर काउंटिंग के दौरान राज्य में चार जगह हिंसा-झड़प हुई। आसनसोल में टीएमसी ऑफिस कैंप में तोड़फोड़ तो जमुरिया में आगजनी की गई। कूच बिहार में सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं। 2021 के मुकाबले इस बार भाजपा का वोट शेयर करीब 6% ज्यादा दिख रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक अभी भाजपा को करीब 45% वोट मिले हैं और पार्टी पिछली बार से 114 सीटें ज्यादा लेकर आ रही है।

कोलकाता के भाजपा दफ्तर में जश्न

कोलकाता के साल्ट लेक स्थित भाजपा दफ्तर में जश्न का माहौल है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील बंसल, बिप्लव कुमार देव, मंगल पांडे, राहुल सिन्हा, अमित मालवीय, निशिकांत दुबे, संजय जायसवाल और सतीश गौतम शामिल हैं। कार्यकर्ताओं कार्यालय परिसर में जश्न मनाते नजर आए।

TMC उम्मीदवार का आरोप- मुस्लिम बूथों पर EVM हैक किया गया

बगदा से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार मधुपर्णा ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुस्लिम बूथों पर TMC का पीछे रहना नामुमकिन है। यह इस बात का संकेत है कि EVM को हैक किया गया है।

Bengal-Trends-Show-Bjp-Leads-With-Majority-Crossing-190-Seats-Clashes-And-Lathicharge-In-Cooch-Behar-Arson-In-Jamuria-Jai-Shri-Ram-Slogans-Outside-Mamatas-Home




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023