June 21, 2025 00:16:43

सीएम मान ने लुधियाना में डाला डेरा, सिम्मी पशान, बेटे समेत आप में शामिल, कई अन्य नामी चेहरों ने थामा झाड़ू

Jun5,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना हलका वेस्ट के उपचुनाव 19 जून को होने जा रहे हैं। जिसे लेकर आम आदमी पार्टी की और से कमर कस ली गई है। जिसके चलते सीएम भगवंत मान की और से लुधियाना में अपना डेरा डाल लिया गया है। वीरवार को सीएम मान लुधियाना पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की सीनियर लीडर सिम्मी पशान अपने बेटे विनायक पशान संग आप में शामिल हो गई। इसके अलावा कई और नामी चेहरों ने भी झाड़ू थाम लिया है। वहीं सीएम भगवंत मान और सांसद संजीव अरोड़ा की और से उन्हें पार्टी में शामिल कराया गया है। इस दौरान 32 के करीब कांग्रेसी नेत्री और नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।  इस दौरान चंदन चनालिया, रणवीर सिंह, चंद्रजीत करण, मनीश अग्रवाल, पवनदीप सिंह, प्रियंका शर्मा, वरुण शर्मा, गौरव अरोड़ा, रघुबीर सिंह, आशु शर्मा, यशपाल वर्मा, रवि बाली, राजिंद्र गिल, धर्मराज, ममता मेहरा, कमलधीर बिट्टू, रुपिंदर सिंह, अन्नू खन्ना, राजा सिंह, राजेश बिट्टा, अन्नू वालिया, अश्वनी भारद्वाज, विक्की गौरव, जसलीन कौर, मधू थापर, कमल बजाज, रित्तू कपूर, नीला भट्ठल, कूक्कु ग्रेवाल आप में शामिल हुए।

महिलाओं के बिना देश नहीं चल सकता - सीएम

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा आज आम आदमी पार्टी के परिवार में बढौत्तरी हुई है। आज लुधियाना की महिला शक्ति ने भी परिवारों के साथ आप का दामन थाम लिया है। आज शामिल होने वाले लोगों में ज्यादातर महिलाएं है। यदि महिलाओं को बिना घर नहीं चल सकता उसी तरह महिलाओं के बिना देश भी नहीं चल सकता। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि मैं अब लगातार 3 दिन लुधियाना में ही हूं। कई सर्वे हुए है लोग आम आदमी पार्टी से खुश है। सरकार की शिक्षा पालिसी, बिजली पालिसी और कारोबार की पालिसी से लोग पूरी तरह खुश है। पंजाब के वातावरण को बचाने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। आज पंजाब के 44 बच्चों ने JEE एडवांस का पेपर क्लियर किया है। आज उन्हें सम्मानित भी किया गया है। सभी बच्चे आम घरों के है। ज्यादातर ये बच्चें सरकारी स्कूल या मेरिटोरियस में पढ़े है। इन सभी बच्चों को मुफ्त में पढ़ाई सरकार ने दिलवाई। सीएम मान ने कहा कि हमारी पार्टी को अभी 10 या 12 साल ही हुए है। इस कारण लोग अब धीरे-धीरे जुड़ रहे है। हम हर गली मोहल्ले में जाकर चुनाव प्रचार करेंगे।

संजीव अरोड़ा लोगों के आशीर्वाद से तोड़ेगे अहंकार

मान ने कहा कि विरोधियों की आपसी रंजिशें समाप्त नहीं हो रही। भाजपा तो यह चुनाव पहले ही हार गई है। भाजपा कह रही है कि यदि हमें किसी ने वोट नहीं डालनी तो बेशक ना डाले लेकिन आम आदमी पार्टी को ना डाले। पहले गुरप्रीत गोगी जी ने अहंकार को लोगों की आशीर्वाद से हराया था। अब संजीव अरोड़ा उसे अहंकार को हराएंगे।

Cm-Mann-Set-Up-Camp-In-Ludhiana-Simmi-Pashan-Son-And-Others-Joined-Aap-Many-Other-Famous-Faces-Took-Up-Broom




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

5 करोड रुपए की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया लुधियाना का कारोबारी चर्चा में, चा

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023