October 22, 2026 06:45:12

Pm मोदी बोले- खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, Pcb चीफ नकवी खुद ट्रॉफी देने पर अड़े, टीम इंडिया नहीं मानी तो अपने साथ ले गए

Sep29,2025 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। दुबई में रविवार को एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा कर नौवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारत की जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा- ऑपरेशन सिंदूर खेल के मैदान पर जारी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी विजेता टीम को अवॉर्ड देने पहुंचे, लेकिन भारतीय टीम ने उनसे अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया। अवॉर्ड सेरेमनी के प्रेजेंटर साइमन डूल ने बताया कि भारतीय टीम अवॉर्ड्स नहीं लेगी। इस बीच मंच पर मौजूद दुबई स्पोर्ट्स सिटी के खालिद अल जरूनी से ट्रॉफी लेने की बात हुई, लेकिन नकवी मंच से हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद कार्यक्रम खत्म कर दिया गया और नकवी मंच से उतरे। वे ट्रॉफी और मेडल्स भी अपने साथ ले गए। नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री हैं और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष भी हैं। भारत ने ऐसा 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में किया। टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ भी नहीं मिलाया था। भारतीय टीम को जब ट्रॉफी नहीं दी गई, तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साथी खिलाड़ियों के सामने खाली हाथ ही ऐसा जेस्चर बनाया मानो वे ट्रॉफी लेकर आ रहे हों। बाकी खिलाड़ियों ने भी इसे ही असली ट्रॉफी मानकर सेलिब्रेट किया।

Pm-Modi-Said-Operation-Sindoor-On-The-Field-Of-Play-Pcb-Chief-Naqvi-Insisted-On-Giving-The-Trophy-Himself-When-Team-India-Did-Not-Agree-He-Took-It-With-Him




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023