गुरुद्वारा जा रही दो बहनों से झपटमारी:पर्स में जरूरी कागजात और रुपए थे,पुलिलुधियाना में गुरुद्वारा जा रही दो बहनों से झपटमारीस ने काबू किए स्नेचर
Nov20,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में एक्टिवा पर अपनी बहन के साथ गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह साहिब जा रही महिला से बाइक सवार दो युवक पर्स झपटकर फरार हो गए। पर्स में जरूरी दस्तावेजों के अलावा 9 हजार रुपये नकद थे। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
शिकायतकर्ता स्विंदर कौर ने पुलिस को बताया कि 18 नवंबर को वह अपनी बहन सुप्रीत कौर के साथ एक्टिवा पर सवार होकर गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह साहिब, मॉडल टाउन जा रही थी। जब वे राजपुरा चौक पार करके धामी आई केयर के सामने रोज गार्डन के पास पहुंचीं तो पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उनका पर्स झपट लिया और मौके से फरार हो गए।
मोटरसाइकिल पर PB25F-3155 नंबर लिखा हुआ था। पर्स में जरूरी दस्तावेज और 9 हजार रुपये नकद रखे थे।
पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों प्रदीप सिंह निवासी गांव हाउवाल , थाना सिद्धवां बेट और कमलजीत सिंह उर्फ कमल निवासी बसंत विहार, प्रताप सिंह वाला, हम्बड़ां रोड को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 304 और 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।
Two-Sisters-On-Their-Way-To-A-Gurdwara-Targeted-By-Snatchers-Their-Purse-Contained-Important-Documents-And-Cash-Police-In-Ludhiana-Have-Apprehended-The-Snatchers