तरनतारन में ASI इकबाल सिंह के मर्डर मामले में आरोपी का एनकाउंटर किया गया। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने मोहाली के जीरकपुर स्थित KMG होटल के फर्स्ट फ्लोर में उसका एनकाउंटर किया। आरोपी की पहचान अमनदीप उर्फ हैप्पी बाहमण के रूप में हुई है। उसे डेराबस्सी अस्पताल ले जाया गया है। 11 अक्टूबर को तरनतारन के नौशहरा पन्नुआं में इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। ड्यूटी से लौटते वक्त मारी थी गोली इकबाल सिंह फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात थे। वह 11 अक्टूबर को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद शाम करीब 7:30 बजे मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहे थे। जब वे नौशहरा से लोहका रोड स्थित पटवारखाने के पास पहुंचे, तो मोटरसाइकिल पर आए 2 हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। गैंगस्टर डोनी बल ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। गोपी घनश्याम के नाम की आईडी से सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने की पोस्ट डाली गई।