November 21, 2026 02:28:54

बच्ची को टक्कर मारने वाला कॉन्स्टेबल सस्पेंड:नशे में धुत था, कार से उतरते ही लड़खड़ाता दिखा; शराब की बोतल मिली

Nov20,2026 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर में शराब के नशे में 12 साल की बच्ची को टक्कर मारने वाले पुलिस कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। कॉन्स्टेबल ने अपनी कार से बच्ची को टक्कर मार दी थी। हादसे में बच्ची के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसे फ्रैक्चर बताया गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने आरोपी कॉन्स्टेबल को पकड़ लिया।

पुलिस की वर्दी में था और इतना नशे में था कि उससे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। कार की तलाशी में शराब की बोतल, बीड़ी और सिगरेट भी मिली।
लोगों ने आरोपी और उसकी कार का वीडियो भी बनाया। इसके बाद उसे कार समेत थाना सुल्तानविंड की पुलिस के हवाले कर दिया। घटना गुरुवार 5.30 बजे की है। एडीसीपी सिटी 1 जोगेश्वर सिंह गोराया ने बताया कि कॉस्टेबल अमृतपाल PCR में तैनात था। वह पहले से ही गैरहाजिर चल रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने अमृतपाल को सस्पेंड कर दिया है।

Constable-Who-Hit-A-Young-Girl-Suspended-He-Was-Heavily-Intoxicated-Seen-Staggering-As-He-Stepped-Out-Of-His-Car-A-Liquor-Bottle-Was-Found




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023