November 21, 2026 02:28:51

रोड रेज में फायरिंग करने वालों की I-20 बरामद:लुधियाना पुलिस का दावा-वारदात के बाद खरड़ गए, हमलावरों की पहचान; घायल की हालत स्थिर

Nov20,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | शहर के फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट की लाइटों के पास रोड रेज के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। 37 वर्षीय क्लाउड किचन संचालक शरद को DMC अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 3 कारों की मामूली टक्कर के बाद शरद ने वीडियो बनाना शुरू किया तो इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान i-20 कार सवार 5 युवकों ने शरद पर सीधी गोली चला दी।

गोली शरद की नाभि से ठीक ऊपर पेट में लगी और पीठ के रास्ते आर-पार निकल गई, जिससे काफी खून बह गया। डीएमसी में डॉक्टरों ने देर रात उसकी सर्जरी कर दी। हमला करने के बाद हमलावर चंडीगढ़ की तरफ भागे और उन्होंने अपनी कार खरड़ में छोड़ दी। पुलिस ने हमलावरों की कार खरड़ से बरामद कर ली है और सभी हमलावरों की पहचान कर ली। फुटेज के आधार पर संदिग्ध i-20 कार के रंग और रजिस्ट्रेशन नंबर की पहचान की जा रही है, ताकि वाहन मालिक का पता लगाया जा सके। वारदात के वक्त घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों का डंप डेटा निकाला जा रहा है। इसके साथ ही शरद के छीने गए फोन की आखिरी लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है।
पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एडीसीपी डी साई प्रकाश का कहना है कि यह रोड रेज का मामला है और आरोपी शराब के नशे में थे।

I-20-Car-Used-In-Road-Rage-Shooting-Recovered-Ludhiana-Police-State-The-Assailants-Fled-To-Kharar-After-The-Incident-Attackers-Identified-Condition-Of-The-Injured-Person-Remains-Stable




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023