November 21, 2026 02:28:53

अस्पताल की पार्किंग से नर्स की बलेनो चोरी:युवक बोला- डॉक्टर ड्यूटी रूम में बैग से गायब हुई चाबी, Gps से खुद पकड़े चोर

Nov20,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना |  सतगुरु प्रताप अस्पताल की पार्किंग से एक स्टाफ नर्स की बलेनो कार चोरी हो गई। चोर डॉक्टर ड्यूटी रूम में रखे बैग से कार की चाबी निकालकर गाड़ी ले उड़े। पीड़ित ने कार में लगे जीपीएस की मदद से खुद ही गाड़ी को ट्रेस किया और आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज किया है।

रणबीर सिंह निवासी संघेड़ा, जिला बरनाला ने बताया कि वह अपोलो अस्पताल में स्टाफ नर्स के तौर पर काम करता है। 18 नवंबर को उसने अपनी सफेद रंग की 2026 मॉडल मारुति बलेनो कार सतगुरु प्रताप अस्पताल, शेरपुर चौक की पार्किंग में खड़ी की थी।
उसकी कार की चाबी डॉक्टर ड्यूटी रूम में रखे बैग में थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैग से चाबी निकाल ली और पार्किंग से कार चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित के मुताबिक, कार में जीपीएस लगा हुआ था, जिसकी मदद से उसने गाड़ी की लोकेशन ट्रेस की।
उसने पुलिस से भी कई बार मदद मांगी, लेकिन उसे अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। इसके बाद उसने खुद प्रयास कर आरोपियों को पकड़ लिया। चोरी की कार बस स्टैंड के पीछे खड़ी मिली। फिलहाल कार पुलिस के कब्जे में है और आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Nurse-Baleno-Stolen-From-Hospital-Parking-Lot-Man-Says-Keys-Went-Missing-From-A-Bag-In-The-Doctors-Duty-Room-Thieves-Tracked-Down-Using-Gps




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023