महिला ने 2 साल के बच्चे की हत्या की:गर्भपात होने के बाद गुस्से में थी, बच्चे को हंसता-खेलता देख बर्दाश्त नहीं कर पाई
Nov19,2026
| Enews Team | Mohali
मोहाली में 2 साल के बच्चे गुरसांझ की हत्या उनके ही गांव की रहने वाली महिला ने की थी। उसका कुछ दिन पहले गर्भपात हुआ था। इस वजह से वह गुस्से में थी। उससे गुरसांझ का घर के बाहर हंसना-खेलना बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने उसे घर के बाहर से किडनैप किया और पड़ोसी की छत पर ले जाकर मार डाला।
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि वह बच्चे को खेलते-खेलते अपने घर ले गई और मार दिया। फिर डेडबॉडी घर के कमरे में रख दी।
परिवार ने रात डेढ़ बजे तक तलाश किया, तब टिन शेड पर डेडबॉडी नहीं मिली थी। सुबह उसने पड़ोसी के घर के बाहर लाश रख दी। पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया कंबल और चादर बरामद कर लिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर वारदात से जुड़े बाकी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
19 नवंबर को आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।
Woman-Kills-2-Year-Old-Child-She-Was-Angry-Following-A-Miscarriage-And-Could-Not-Bear-To-See-The-Child-Laughing-And-Playing