आप विधायक ने युवक की पिटाई की, नाभा में छाती पर टांग मारी, एमएलए बोले – शरारती तत्व के चलते पकड़ा
Oct19,2026
| Enews Team | Punjab
पंजाब। पटियाला के नाभा से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदेव सिंह देव मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें वह युवक की पिटाई करते दिख रहे हैं। वीडियो में एक युवक गली में चलता नजर आ रहा है। इसी दौरान विधायक देव मान अपने गनमैन के साथ तेजी से उसकी ओर आते हैं। विधायक युवक की छाती पर लात मारते हैं और फिर उसे थप्पड़ जड़ देते हैं। इसके बाद विधायक के साथ मौजूद गनमैन भी युवक की पिटाई करने लगता है। पिटाई के दौरान युवक जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद विधायक उसे फिर लात मारते हैं, जबकि गनमैन भी उसे थप्पड़ मारता है। वीडियो सामने आने के बाद विधायक की सफाई सामने आई। उन्होंने कहा कि जो वीडियो वायरल हुई है इसकी सच्चाई वह जरूर बताएंगे। काफी विरोधियों ने ये वीडियो वायरल की है। सुखपाल खैहरा, नाभा से अकाली दल के हलका इंचार्ज अकाली दल ने भी इसे शेयर किया। बता दूं कि सुखपाल खैहरा और शिअद के नाभा हलका इंचार्ज को शर्म नहीं है।
पुलिस युवक की तफ्शीश कर रही
उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली-कांग्रेसी तो नशा शुरू करवाने वाले हैं। इन्हें ऑथेंटिक जानकारी लेनी चाहिए। सोशल मीडिया पर इस तरह की जानकारी डाल देते हैं कि देखें विधायक क्या कर रहा है। अगर कोई नशा बेचता है तो उसे पकड़ना हमारा फर्ज बनता है। जो युवक वीडियो में दिख रहा है पुलिस उसकी तफ्तीश कर रही है कि यह युवक नशा बेचता या करता है। इसकी रिपोर्ट जल्द आ जाएगी। लेकिन इस तरह की वीडियो शेयर करके कहा जा रहा है कि देखे विधायक क्या कर रहा है।
देव मान बोले- विरोधी अपना स्टैंड क्लियर करें
विधायक ने कहा कि मुझे अकाली और कांग्रेसी ये बताएं कि वह नशा बेचने वालों के साथ हैं या नशा बंद करवाने वालों के साथ हैं। पहले ये विरोधी अपना स्टैंड क्लियर करें। कोई भी नशा यदि बेचता है तो हमें फोन करें। हम खुद पुलिस साथ लेकर आगे होकर कार्रवाई करवाएंगे। जो नशेड़ी है या नशा करने वाले हैं उन्हें हम पकड़ेंगे। बिना नंबर प्लेट से नाभा में घूमने वाला कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। कोई भी नशा बेचने वाला बख्शा नहीं जाएगा।
Aap-Mla-Beats-Up-A-Young-Man-Kicks-Him-In-The-Chest-In-Nabha-Mla-Claims-He-Was-Apprehended-Because-He-Was-A-Troublemaker