केमिकल से भरे ट्रक को लगी आग:बिजली की तारों से टकराया, कई मीटर जले, घरों की दीवारों में आई दरारें, लोगों ने भागकर बचाई जान
Aug20,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना | मोती नगर इलाके में केमिकल से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगीं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और समय रहते बड़ा हादसा टल गया। लोगों के अनुसार, केमिकल से लदा ट्रक जब इलाके से गुजर रहा था, तो अचानक ऊपर से गुजर रही हाई-वोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आ गया। तारों से निकली चिंगारी के कारण ट्रक में लदे केमिकल ने तुरंत आग पकड़ ली और लपटें तेजी से फैलने लगीं।
घटना के समय आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और तुरंत बचाव के लिए भागे। आग के कारण आसपास के घर में लगे बिजली के मीटर जल गए और कई घरों में दरारें भी आ गई है। लोगों का कहना है कि जब ट्रक को आग लगी उस समय घरों में लोग थे और उन्हें पीछे के रास्ते से निकाला गया।
Fire-Breaks-Out-In-Chemical-Laden-Truck-It-Collided-With-Power-Lines-Causing-Extensive-Burning-And-Cracking-The-Walls-Of-Nearby-Houses-Residents-Fled-To-Save-Their-Lives