August 20, 2026 16:41:37

पुलिस रिमांड में युवक ने हवालात में किया सुसाइड:पुलिस बोली-गद्दे की जिफ से लगाया फंदा, हैरोइन समेत किया था गिरफ्तार

Aug20,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | थाना लाडोवाल में पुलिस कस्टडी में एक हवालाती ने सुसाइड कर दिया। पुलिस का दावा है कि युवक ने हवालात में रखे गद्दे की जिप से फंदा लगाया और अपनी जान दे दी। पुलिस ने दो दिन पहले ही आरोपी को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था और कोर्ट से रिमांड हासिल की थी वीरवार को थाने का मुलाजिम आरोपी को हवालात से नहाने के लिए बुलाने गया तो पता चला कि उसने सुसाइड कर दिया। मुलाजिम ने तुरंत इसकी सूचना अन्य पुलिस कर्मियों को दी। कर्मचारियों ने आरोपी को फंदे से उतारा और उसे सिवलि अस्पताल लेकर आए।

पुलिस के मुताबिक हवालाती ने हवालात में ही दम तोड़ दिया था। एतिहात के तौर पर उसे सिविल अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हवालाती का शव सिविल अस्पताल में रख दिया और उसके परिजनों को सूचना दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि होगी। फिलहाल मृतक का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Youth-Commits-Suicide-In-Lock-Up-While-On-Police-Remand-Police-Say-He-Used-The-Zipper-Of-A-Mattress-To-Hang-Himself-He-Had-Been-Arrested-With-Heroin




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us