August 11, 2026 18:18:38

पंजाब में सड़कों-संवेदनशील इलाकों में तैनात रहेगी पुलिस, 15 अगस्त पर पुलिस का सिक्योरिटी प्लान; Dgp बोले-सूचना मिलते ही होगा एक्शन

Aug11,2026 | Enews Team | Punjab

मोहाली। 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए आज मोहाली में डीजीपी गौरव यादव की अगुवाई में अहम मीटिंग हुई। इसमें 'रेंज-स्तरीय कानून एवं व्यवस्था' को किया। बैठक में रूपनगर रेंज, जिसमें रूपनगर, SAS नगर और फतेहगढ़ साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 4 चीजों पर फोकस किया है। अधिकारियों को साफ नसीहत दी है कि अब 24x7 अलर्ट मोड पर रहना होगा। वहीं, इस दौरान मुख्य रूप से 4 प्वाइंटों में स्ट्रेटजी बनी है।

डीजीपी ने इन 4 प्वाइंटों

अधिकारियों से सीधा संवाद: पुलिस अधिकारियों और ग्राउंड स्टाफ के साथ बातचीत कर उनके इनपुट्स सुने गए। जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अलर्ट, आत्मविश्वास से लबरेज और पूरी निष्ठा के साथ ड्यूटी करने को कहा गया।

विजिबल पुलिसिंग पर जोर: सड़कों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और आपसी तालमेल मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

क्विक एक्शन का प्लान: किसी भी तरह की अप्रिय घटना या चुनौती से निपटने के लिए त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

24x7 अलर्ट मोड पर पुलिस: पंजाब पुलिस राज्य भर में शांति, सुरक्षा और भाईचारा बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। "पंजाब पुलिस राज्य के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी एजेंसियां और पुलिस बल पूरी तरह से अलर्ट हैं।


Police-To-Remain-Deployed-On-Roads-And-In-Sensitive-Areas-Of-Punjab-Police-Security-Plan-For-August-15-Dgp-Says-Action-Will-Be-Taken-Immediately-Upon-Receiving-Information




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us