August 11, 2026 12:37:12

हवेली में सोए बुजुर्ग का तेजधार हथियार से गला काटा, पत्नी को कमरे में खून से लथपथ लाश मिली; दो बच्चे इटली में सेटल

Aug10,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। कपूरथला में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात अपने ट्यूबवेल के पास बने घर में सो रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किया। उसकी गर्दन पर गहरे जख्म मिले हैं। हत्या का पता सोमवार सुबह तब लगा, जब बुजुर्ग की पत्नी उसके पास गई। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर फगवाड़ा की एसपी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके से सबूत जुटाए। हालांकि, अभी तक हमलावरों और हत्या के कारण का पता नहीं चला है। मृतक की पहचान गुरचरण सिंह के रूप में हुई है। वह 62 साल के थे और अपनी पत्नी के साथ फगवाड़ा के मौली गांव में रहते थे। इनका बेटा कुलबीर सिंह और बेटी मनप्रीत कौर दोनों इटली में रहते हैं। पिता की हत्या की सूचना बच्चों को दे दी गई है।

सुबह पत्नी के पहुंचने पर हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, गुरचरण सिंह पेशे से किसान हैं। वह मौली गांव से बाहर अपने ट्यूबवेल के पास बनी हवेली में अकेले रहते थे। जबकि, उनकी पत्नी सिमरनजीत कौर गांव के अंदर स्थित घर में रहती हैं। रोजाना की तरह गुरचरण सिंह रविवार रात को भी हवेली में सोने गए थे। इसके बाद किसी को पता नहीं कि क्या हुआ। मृतक की पत्नी सिमरनजीत कौर ने पुलिस को बताया है कि सोमवार सुबह जब वह हवेली पहुंचीं, तो उन्होंने गुरचरण सिंह का खून से लथपथ शव देखा। उनकी गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किया गया था, जिसकी गंभीर चोट के निशान उनकी गर्दन पर थे।

पत्नी की चीखें सुनकर लोग पहुंचे

पुलिस के अनुसार, गुरचरण की लाश को देखकर उनकी पत्नी ने रोना-चिल्लाना शुरू कर दिया। उनकी चीखें सुनकर आसपास मौजूद अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से मुआयना किया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फगवाड़ा की SP माधवी शर्मा ने कहा कि मौली गांव में बुजुर्ग की हत्या हुई है। उसकी गर्दन पर बहुत बड़ा एक इंजरी मार्क है। मेरी टीम मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पत्नी का बयान लिया जाएगा।


The-Elderly-Mans-Throat-Was-Slit-With-A-Sharp-Weapon-While-Sleeping-In-His-Mansion-His-Wife-Found-His-Bloodied-Body-In-The-Room-Two-Children-Settled-In-Italy




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us