June 14, 2026 23:45:29

जीजा ने साली का नहाते वीडियो बना ब्लैकमेल कर रेप किया, गर्भपात भी कराया, मामला दर्ज

Jun14,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में अपनी बहन के घर मिलने आई युवती की नहाते हुए जीजा ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने कहा कि जीजा ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी। फिर कई बार उसके साथ जबरदस्ती रेप किया, जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद उसने दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार मारपीट भी की। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना जमालपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी जीजा अमरजीत कुमार निवासी ग्राम बेलदेहरी, थाना सिकरहटा, जिला भोजपुर (बिहार) पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता ने पुलिस को बाताया कि वह बिहार के भोजपुर की रहने वाली है और वर्तमान में हिसार बाइपास, रोहतक (हरियाणा) में रह रही है। वह जुलाई 2024 में अपनी बहन के घर लुधियाना में रहने के लिए आई थी। इसी दौरान उसकी बहन के पति अमरजीत कुमार ने कथित तौर पर उसके नहाते समय अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।दवा खिलाकर करवाया गर्भपात पीड़िता ने आरोप लगाया कि लगातार रेप के कारण वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसे दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ कई बार मारपीट भी की और उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

Brother-In-Law-Blackmailed-And-Raped-His-Sister-In-Law-After-Filming-Her-While-She-Was-Bathing-He-Also-Forced-Her-To-Undergo-An-Abortion-A-Case-Has-Been-Registered




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023