June 14, 2026 23:44:53

लुधियाना में आप विधायक के घर बाहर एनिमल लवर्स का धरना, रोष मार्च निकाला

Jun14,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू की जानवरों के खिलाफ बोलने की वीडियो वायरल होने के बाद लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते रविवार को बेजुबान जानवरों के हक में आवाज़ बुलंद करते हुए एनिमल लवर्स ने विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पशु प्रेमियों ने कोचर मार्केट में एकत्रित होकर विधायक के घर तक रोष मार्च निकाला और उनके आवास का घेराव करते हुए जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। हाल ही में एक बयान और वीडियो चर्चा में आया था, जिसमें कथित तौर पर विधायक द्वारा स्थानीय लोगों को आवारा कुत्तों को खाना खिलाने से हतोत्साहित किया गया था। इसके साथ ही, कुत्तों को उनके मूल इलाके से अवैध रूप से उठाकर दूसरी जगह स्थानांतरित करने के आरोप भी लगे हैं। एनिमल लवर्स के प्रदर्शन के बाद विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के बेटे युवराज सिद्धू ने उनसे मुलाकात कर मामले को स्पष्ट किया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस प्रदर्शन का आयोजन एनिमल लवर्स हेल्प फॉर एनिमल्स और पीपल फॉर एनिमल्स जैसी प्रमुख संस्थाओं द्वारा किया गया। एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट्स का स्पष्ट कहना है कि बेजुबान जानवरों को उनके इलाके से जबरन उठाना और उन्हें खाना देने से रोकना 'पशु क्रूरता निवारण कानून' और कम्युनिटी एनिमल्स के अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। लोगों ने यह साफ कर दिया है कि जानवरों के खिलाफ इस तरह के एक्शन बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि विधायक अपने इस कदम पर रोक लगाएं और बेजुबानों के खिलाफ दिए गए बयान व कृत्यों के लिए तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

Animal-Lovers-Staged-A-Protest-And-Held-An-Angry-March-Outside-The-Residence-Of-An-Aap-Mla-In-Ludhiana




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023