नई दिल्ली। कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमले का वीडियो सामने आया है। कुवैत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने गुरुवार को यह वीडियो जारी किया। वीडियो में एक ड्रोन एयरपोर्ट की छत से टकराता दिखाई दे रहा है। टक्कर होते ही ड्रोन के टुकड़े बिखर जाते हैं और आसपास नुकसान होता है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हुए हैं। कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कई घायलों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हमले से एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को काफी नुकसान पहुंचा। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन भी रोक दिया गया था।
पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…
1. कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन-मिसाइल हमला: हमले में 1 भारतीय की मौत हुई, 63 लोग घायल हुए। एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचा और उड़ानें अस्थायी रूप से रोकनी पड़ीं।
2. ईरान ने कुवैत और बहरीन को चेतावनी दी: तेहरान ने कहा कि अगर किसी देश की जमीन का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए हुआ तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा।
3. ट्रम्प ने कहा- ईरान ने परमाणु हथियार नहीं बनाने की शर्त मानी: अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि प्रस्तावित समझौते में ईरान परमाणु बम नहीं बनाने का वादा करेगा।
4. नेतन्याहू पर ट्रम्प भड़के, 'पागल' तक कहा: रिपोर्ट के मुताबिक लेबनान में इजराइली हमलों और बढ़ते तनाव को लेकर ट्रम्प ने नेतन्याहू से नाराजगी जताई।
5. लेबनान में इजराइली सैन्य कार्रवाई तेज: हिजबुल्लाह ने 13 हमलों का दावा किया, जबकि इजराइल ने कई इलाकों पर हवाई हमले किए और लोगों को घर खाली करने के आदेश दिए।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)